उत्तराखंड समाचार

ऋषिकेश जा रहा बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिरा

बोलेरो वाहन दुर्घटना ग्रस्त, कई लोगों घायल

टिहरी। चमियाला-बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे। पिलवा के पास बिनक्खाल से ऋषिकेश जा रहे बोलेरो वाहन (गाड़ी न. यूके 14टीए 1379) अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे, जिसमें चार बच्चे, सात महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। सभी को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलेस्वर में लाया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर बताएं जा रहे हैं। जबकि घटना के बाद से चालक प्रकाश लाल फरार चल रहा है। सभी बच्चों और चार अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि पांच अन्य का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घनसाली थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे विनखखाल से ऋषिकेश जा रहा बोलेरो वाहन पिलवा के पास अनियत्रिंत होकर खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने घनसाली थाने को दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर 108 से सीएचसी बेलेश्वर पहुंचाया गया। बताया कि वाहन में चार बच्चे, सात महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। घटना के बाद से वाहन चालक प्रकाश लाल निवासी खवाडा मौके पर फरार हो गया। सभी लोग खतरे से बाहर बताये जा रहें हैं। बच्चों के साथ चार और लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पांच लोगों का सीएचसी में उपचार चल रहा है। यात्रियों ने बताया कि दुर्घटना में चालक को भी चोट आई है। पुलिस चालक की खोजबीन कर रही है।

 

 

 

 

 

फोटो : डीडी 2, डीडी 4

कैप्शन :

एलिवेटेड रोड के लिए पेड़ काटे जाने का विरोध

तेज होने लगा पेड़ काटे जाने का विरोध

पेड़ ना काटे जाने की मांग

देहरादून। आशारोड़ी में एलिवेटेड रोड के लिए पेड़ काटे जाने का विरोध और तेज होने लगा है। पर्यावरण प्रेमी और संगठनों से जुड़े लोग वहां रोजाना धरना देंगे। इसके अलावा शहर में जाम से निपटने के लिए एलिवेटेड रोड बनाने की भी मांग की जाएगी। पर्यावरणविद डा. रवि चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई संगठनों की बैठक में ये तय किया गया। संयुक्त नागरिक संगठन के सुशील त्यागी ने बताया कि बैठक में ये भी तय हुआ कि दस अप्रैल तक रोजाना चार से पांच घंटे वहां पेड़ कटने का लोग विरोध करेंगे। इसके अलावा भविष्य के लिए प्रस्तावित सभी एक्सप्रेस वे, एलिवेटेड रोड़,फ्लाईओवर की डिटेल लेकर इनके लिए पेड़ ना काटे जाने की भी मांग की जाएगी। पेड़ काटे जाने के खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस आंदोलन में जाने माने लोगों और सेलिब्रिटीज को भी जोड़ने की योजना है। दून निवासी टीवी कलाकार अर्चना पूरण सिंह से भी कुछ पर्यावरण प्रेमियों ने संपर्क किया है। बैठक में मनोज डिमरी, सिटीजन फार ग्रीन दून से जया सिंह, हिमांशु अरोड़ा, रुचि सिंह, मनोज ध्यानी, जेपी मैठाणी, विक्रम भंडारी, प्रदीप कुकरेती, नीलेश राठी, किरण सिंह और बाबी पंवार भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

फोटोः डीडी 3

कैप्शन : नव नियुक्त शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी का कोतवाली परिसर में स्वागत करते दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने किया  नव नियुक्त शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी का स्वागत

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवम व्यापारियों के साथ आज संरक्षक कालू भगत ने नव नियुक्त शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी को पुष्प गुच्छ एवम माला पहनाकर कोतवाली परिसर में स्वागत किया। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं से भी अवगत करवाया। जिसमे उनके द्वारा आश्वासन दिया गया की जल्द ही व्यापारियों की सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन द्वारा भी फोन पर बात कर बधाई एवम शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संरक्षक कालू भगत, रवि मल्होत्रा सुशील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, महामंत्री पंकज दीदान, सचिव विनय नागपाल, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा सचिव दिव्य सेठी, युवा उपाध्यक्ष मनीष मोनी, उपाध्यक्ष विनीत मिश्रा, सलाहकार रोहित बहल, प्रवक्ता हरमीत जैसवाल, संयोजक अशोक अग्रवाल, संयोजक मोहित भटनागर, संयोजक सुमित कंडारी, संयोजक भरत गुलाटी, संयोजक दीपू नागपाल, संयोजक विवेक सेठी, मनीष कुलेथा, रजत गुप्ता, देवेंद्र साहनी, अजेय गुलराल, मन्नी विज, सार्थक विरमानी, दून व्यापार प्रकोष्ठ से अध्यक्ष सुनील बांगा, राम कपूर, टोनी बंगा अन्य कई व्यापारी गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464