आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई की ली समीक्षा बैठक

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रप्रयाग, 19 जून। जनपद में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने एवं विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में आज एनआईसी कक्ष में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के दोनों डिवीजनों की कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं वन विभाग स्तर पर भूमि हस्तातंरिण से संबंधित मामलों, स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में विशेष रूप से वन विभाग के स्तर पर लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कई सड़क परियोजनाएं वन स्वीकृतियों एवं अन्य औपचारिकताओं के कारण प्रभावित हो रही हैं, जिससे निर्माण कार्य बाधित हो रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए इन लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर होने से आम जनमानस हेतु आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच आसान होती है। सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल अपने स्तर से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा और सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जनहित से जुड़े कार्य समयबद्ध रूप से पूरे हो सकें। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की डीपीआर तैयार होनी हैं उन्हें तत्काल रूप से तैयार करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बष्टी, कफनी के अंतर्गत निर्माणाधीन ब्रिज की धीमी गति एवं अन्य कार्यों में गुणवत्ता ठीक न होने पर मुख्य विकास अधिकारी को जांच के आदेश दिए।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई पवन कुमार के अलावा संबंधित डिवीजनों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464