उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

भ्रमण के दौरान बिनसर पहुंचे उत्तराखण्ड के राज्यपाल

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह अपने तीन दिवसीय अल्मोड़ा भ्रमण पर बुधवार को बिनसर पहुंचे। बिनसर पहुंचने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने बिनसर स्थित कुमाऊँ मंडल विकास निगम (केएमवीएन) अतिथि गृह परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधारोपण किए जाने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर आर घोड़के सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button