उत्तराखंड समाचार

सफाईकर्मियों ने पर्यटन प्रभारी पर लगाया पिटाई का आरोप

संस्था शहर में कूड़ा उठान का कार्य कर रही है।

मसूरी। मसूरी नगरपालिका में कूड़ा उठान का कार्य कर रही कीन संस्था के सफाई कर्मियों ने नगर पालिका के पर्यटन प्रभारी पर पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने पर्यटन प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता से मुलाकात की। साथ ही कोतवाली में भी तहरीर दी है। कीन प्रबंधक अशोक कुमार का कहना है कि उनकी संस्था शहर में कूड़ा उठान का कार्य कर रही है। कूड़ा उठान के लिए संस्था का वाहन बैरियर से माल रोड की तरफ जा रहा था। इस दौरान नगर पालिका के पर्यटन प्रभारी विनोद कुमार ने वाहन चालक अमन व हेल्पर सौरभ की पिटाई कर दी। साथ ही कीन के सुपरवाइजर विक्रम के साथ भी फोन पर अभद्रता की। कीन प्रबंधक अशोक कुमार ने नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता को घटनाक्रम की जानकारी दी। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कीन प्रबंधक से लिखित में शिकायत देने को कहा, ताकि आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

 

 

 

Related Articles

Back to top button