उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़बिज़नसभारत

बैंक ऑफ इंडिया, आंचलिक कार्यालय देहरादून द्वारा हिंदी कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश एवं मसूरी क्षेत्र की 18 शाखाओं के अधिकारियों ने सहभागिता की।

देहरादून, 06 जून। बैंक ऑफ इंडिया, आंचलिक कार्यालय देहरादून द्वारा सेवलाकलां स्थित परिसर में स्थानीय शाखाओं के अधिकारियों हेतु हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बैंकिंग कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना तथा राजभाषा संबंधी नियमों एवं नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। आंचलिक प्रबंधक श्री चेतन चंद्र एवं उप आंचलिक प्रबंधक श्री भानुप्रताप सिंह नबियाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में राजभाषा अधिनियम, राजभाषा नीति तथा बैंकिंग कार्यों में हिंदी के प्रयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। राजभाषा विषयक सत्र का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक श्री प्रदीप ध्यानी द्वारा किया गया। कार्यशाला में ग्राहकोन्मुखी बैंकिंग, डिजिटल सेवाएं, सुरक्षा, वित्तीय समावेशन तथा बैंक की विभिन्न योजनाओं पर भी अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। उत्तराखंड की सभी जिलों में बैंक की कुल 48 शाखाएं कार्यरत हैं। कार्यशाला में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश एवं मसूरी क्षेत्र की 18 शाखाओं के अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यशाला के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। बैंक ऑफ इंडिया राजभाषा हिंदी के संवर्धन, कर्मचारी क्षमता विकास तथा उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button