गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : अमित शाह
गृह मंत्री श्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा है कि गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब कल्याण के 12 वर्षों में करोड़ों नागरिकों को अन्न योजना, पीएम आवास, जन-धन, मुद्रा लोन, पीएम स्वनिधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं के जरिए बैंकिंग सुविधा, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा है। गृह मंत्री श्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने #12YearsOfGaribKalyan में अन्न योजना, पीएम आवास, जन-धन, मुद्रा लोन, पीएम स्वनिधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सुविधा, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा है। बुनियादी सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर के जरिए देश के गरीबों को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़कर ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव का निर्माण किया जा रहा है।”




