उत्तर प्रदेश समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़भारतराजधानी दिल्ली

प्रधानमंत्री ने किया वयोवृद्ध अभिनेता सलीम कुमार के निधन पर शोक व्यक्त

ओम शांति।’’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वयोवृद्ध अभिनेता श्री सलीम कुमार जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और यादगार प्रदर्शनों से अमिट छाप छोड़ी। श्री मोदी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं वयोवृद्ध अभिनेता के परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: ‘‘वयोवृद्ध अभिनेता श्री सलीम कुमार जी के निधन से अत्यंत व्यथित हूं। अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और यादगार प्रदर्शनों से अमिट छाप छोड़ी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’’

Related Articles

Back to top button