उत्तराखंडखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादून

आग के बीच फॅसे मरीजो के लिए देवदूत बनी दून पुलिस

पेनेशिया अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट होने के चलते हुई आगजनी की घटना

देहरादून, 20 मई। नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में आग लगने की सूचना पर पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। आईसीयू में गैस रिसाव व धुँए की परवाह किये बिना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आईसीयू में भर्ती मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बचाव अभियान के दौरान गैस व धुँए के कारण ऑक्सीजन की कमी होने के चलते कुछ मरीजों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया व जान जोखिम में डालकर राहत व बचाव कार्य के पश्चात् बचाव कार्य मे लगे पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य अचानक खराब होने पर उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी देहरादून व अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा अस्पताल में जाकर घायल पुलिस कर्मियों के उपचार में लगे चिकित्सको से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट होने के चलते आगजनी की घटना हुई थी।
आज कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना नेहरू कॉलोनी को रिस्पना पुल के पास स्थित पेनिसिया अस्पताल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि पेनेशिया अस्पताल के आईसीयू में एसी के ब्लास्ट होने पर उक्त आगजनी की घटना हुई। मौके पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आईसीयू में एडमिट मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान आईसीयू में गैस व धुँए के कारण कुछ मरीजों एवं पुलिस कर्मियों को भी ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान पेनेसिया हॉस्पिटल के आईसीयू में पहले से ही वेंटिलेटर पर रखी गई एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून तथा एसपी सिटी द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारियां लेते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा रेस्क्यू कैलाश अस्पताल में जाकर रेस्क्यू अभियान के दौरान ऑक्सिजन की कमी के चलते भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात की गई तथा उनके उपचार में लगे चिकित्सकों से मरीजों/ पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
उक्त घटना में 10 व्यक्ति घायल हो गए व 01 बुजुर्ग महिला, जो पहले से ही वेंटिलेटर पर थी, की मृत्यु हो गई तथा राहत एवं बचाव कार्य में लगे 03 पुलिस कर्मियों को भी स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आयी।
विवरण घायल व्यक्ति
1- राहुल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव बूंद की मिल थाना नगीना नजीबाबाद बिजनौर उम्र 32 वर्ष
2- मुकेश पुत्र रामपाल निवासी गांव नंदनपुर हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश उम्र 42 वर्ष
3- शंभू दास पुत्र गिरवानदास उम्र 45 वर्ष निवासी भगवानपुर हरिद्वार
4- गोरी पुत्री रेनू निवासी चंद्रपुर चंद्रपुर सहारनपुर उम्र 2 1/2 वर्ष
5- दौलत सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र श्री देव सिंह नेगी निवासी नंदा नगर चमोली
6- बेबी उर्फ पायल उम्र नवजात निवासी अज्ञात
7- संगीता देवी पता अज्ञात
8- खान बहादुर पुत्र मुख्तियार निवासी मंगलौर हरिद्वार
9- नित्यानंद पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर हरिद्वार उम्र 42 वर्ष
10- निहाल पुत्र घसीटा निवासी नेहटौर, जिला बिजनोर, उम्र 69 वर्ष (कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती)
नाम पता मृतक :-
1- वीरवती पत्नी अमरनाथ निवासी ग्राम – कांवली, बल्लीवाला, देहरादून, उम्र 60 वर्ष
बचाव कार्य के दौरान घायल पुलिस कर्मी
1- अ०उ०नि० नरेंद्र कुमार ( ट्रैफिक)
2- कानि0 बृजमोहन रावत ( थाना नेहरू कॉलोनी)
3- कानि0 बृजमोहन कनवासी (थाना नेहरू कॉलोनी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464