उत्तराखंडदेहरादूनदेहरादून/मसूरी

करनपुर मंडल उपाध्यक्ष के निवास स्थान पर सुना गया मन की बात कार्यक्रम

प्रधानमंत्री ने प्रेरक विचारों से अभीभूत किया : श्याम अग्रवाल

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज करनपुर मंडल उपाध्यक्ष भाजपा राजीव राजौरी के निवास स्थान करनपुर पर आज राजपुर विधानसभा के वार्ड नंबर 15 बूथ नंबर 80 पर प्रधानमंत्री के 133 वे मन की बात का सफल कार्यक्रम सुना गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्याम अग्रवाल राज्य मंत्री, विनय रोहिल्ला राज्य मंत्री, वार्ड 15 के अध्यक्ष सचदेवा, मन की बात के मंडल प्रभारी मनोज पटेल, बुथ के अध्यक्ष जितेंद्र राजौरी, अमन गुप्ता, तनुज गौतम, मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी विनोद, भूपेंद्र, अमित राजौरी, योगेश, शीतल, अवनी, मीनाक्षी, निकिता, महानगर के आईटी प्रभारी शुभम कुमार, हर्षित राजौरी, अजय राजौरी, सोमवती, राहुल कुलदीप, आरव आदि प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश के अंदर परमाणु तकनीकी से नई ऊर्जा का उत्पादन विभिन्न खाद्य पदार्थ व्यंजनों की जानकारी पर्यावरण की दृष्टि से पशु पक्षियों को बचाव के लिए प्रेरणा साथ ही सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए भगवान बुद्ध को उनकी जयंती तथा रविंद्र नाथ टैगोर को आने वाली जयंती पर उनको नमन कर हम सबको अनेक प्रेरक विचारों से अभीभूत किया।

Related Articles

Back to top button