उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारएंटरटेनमेंटखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनराजधानी दिल्लीराजनीति

कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान

वार्ड का हर पदाधिकारी अपने स्तर पर छोटी- छोटी बैठक का आयोजन करे : राहुल लारा

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून।17 मई। भरतीय जनता पार्टी ने वार्ड 17 चुक्खूवाला में एसआईआर की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश नारंग के टैगोर विला स्थित आवास पर समीक्षा बैठक आयोजित की।
जिसमें एसआइआर को लेकर पार्टी बीजेपी की तैयारियों को बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा हैं। वार्ड 17 चुक्खूवाला में वार्ड प्रभारी के रूप में लक्ष्मी अग्रवाल ने शिरकत की, व उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पूर्ण मनोयोग से पार्टी जो भी कार्य कार्यकर्ताओं को सौंपती है वह समर्पण भाव से समर्पित हो कर कार्य करती हैं।
वहीं करणपुर मंडल अध्यक्ष राहुल लारा ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, और पार्टी विस्तार में कार्यकर्ता ही हैं जो रात दिन संगठन का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा की नवंबर-दिसम्बर तक विधान सभा चुनाव होने की उम्मीद हैं, जिसे देखते हुये अभी से अपने वार्ड को मजबूत करने की आवश्यकता हैं, ताकि अपने वार्ड को बहुत अच्छे ढ़ग से जीता जा सके। भाजपा मे 7 मोर्चे हैं, जिनकी कार्यकारणी का गठन हो रहा हैं। उन्होंने कहा की वार्ड का हर पदाधिकारी अपने स्तर पर छोटी- छोटी बैठक का आयोजन करे, बेशक उसमे 15 लोग आये, लेकिन बैठक होनी चाहिये। इससे कार्यकर्ताओं का विस्तार होता हैं। उन्होंने कहा की यह बैठक एसआईआर की तैयारियों को लेकर बुलाई गई हैं, इसलिए यह बताना जरूरी हैं की सारे बूथों की सूचि आ गई हैं, सभी लोग सूचि का अवलोकन कर ले, और यह सुनिश्चित कर ले की किसी का नाम सूचि मे कटा तो नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा की भाजपा के सभी मंडल पदाधिकारी अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, अब चुनाव मे ज्यादा समय नहीं बचा हैं। यह सोच कर कार्य किया जाये की हम जो कर रहे हैं वह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि पार्टी संगठन का कार्य हैं, जिसे हमे समर्पित भाव से पूरा करना हैं।
वहीं पूर्व में चुक्खूवाला से मनोनीत पार्षद रहे सतीश कपूर ने कहा कि संगठन के कार्यों से सामाजिक, जागरूकता व अन्य अभियानों में जो भी पार्टी के कार्यक्रम होते हैं उन्हें पूर्ण ध्येय व मनोयोग से पूर्ण करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। वहीं वरिष्ठ बीजेपी नेता हरीश नारंग ने कहा कि पार्टी जो भी कार्य सौंपेगी, उसे कार्यकर्ता पूर्ण ध्येय व मनोयोग से करेंगी। वहीं बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र को लेकर संगठन को और भी मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर अरुण शाह, सुरेश शाह, लक्ष्मी पाल, कृष्ण गोपाल रुहेला, राहुल सोनकर, अमित वर्मा, विनोद ध्यानी, मनोज धीमान, कुलदीप सिंह, अमनदीप बत्रा, गौरव केसला, सागर सोनकर, जसविंदर सिंह, अशोक डोबरियाल, सौरव डोभाल, आदि मौजूद रहे। वहीं बैठक में प्रस्ताव पारित किया कि कार्यकर्ता बीजेपी पार्टी की एतिहासिक विजय श्री तक लगातार समर्पित हो कर कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button