उत्तराखंड समाचार

किरायेदार सत्यापन नहीं कराना मकान मालिक को पड़ा भारी

मकान मालिक के विरूद्ध जारी किया 10 हजार रूपये का चालान

पिथौरागढ़। जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. गोविन्द बल्लभ जोशी व सी.ओ. संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान को और अधिक तेज कर दिया है। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में चौकी प्रभारी सेराघाट  भुवन गहतोड़ी ने चैकिंग के दौरान ग्राम गणाई में बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिक बलबीर सिंह के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रूपये का चालान जारी किया गया। यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button