उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़

जनगणना 2026 के प्रथम चरण की समीक्षा बैठक आयोजित

तकनीकी टीम को भी तत्पर रहने को कहा गया।

पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में जनगणना 2026 के प्रथम चरण की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने तहसीलों व नगर निकायों में मकान गणना व सूचीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए शुद्धता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने निर्देश दिए कि 25 अप्रैल से 24 मई तक निर्धारित इस कार्य को सभी चार्ज अधिकारी 20 मई तक हर हाल में पूर्ण करें, ताकि डेटा सत्यापन व त्रुटि सुधार के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने हेतु प्रगणकों व सुपरवाइजरों के दैनिक लक्ष्य तय करने, नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा कर समस्याओं का तत्काल समाधान करने तथा पिछड़ रहे क्षेत्रों में कार्य में तेजी लाने को कहा।
डिजिटल अपडेट पर जोर देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि संकलित डेटा उसी दिन मोबाइल ऐप पर अपलोड किया जाए, जिससे रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सके। तकनीकी टीम को भी तत्पर रहने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए जनगणना कार्य को पूर्ण गंभीरता, जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ समयबद्ध तरीके से संपन्न करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, प्रभारी अपर जिलाधिकारी/संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत काला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button