उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंन्यूज़

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

गई सफाई कर्मियों को नियमित करने के लिए ठोस कार्रवाई

देहरादून। सफाई कर्मचारी आयोग कार्यालय देहरादून में आज नगर निगम देहरादून के अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार द्वारा ली गई। भगवत प्रसाद मकवाना राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्मिक विभाग और शहरी विकास द्वारा आदेश जारी किए जाने के बावजूद भी वर्षों से कार्यरत मोहल्ला स्वच्छता समिति दैनिक वेतन और नाला गैंग रात्रि कालीन सफाई कर्मचारियों में किसी भी कैटिगरी के सफाई कर्मियों को नियमित करने हेतु ठोस कार्रवाई नहीं की गई है अपर नगर आयुक्त श्री प्रवीण कुमार एवं वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना द्वारा अवगत कराया गया की कमेटी का गठन कर लिया गया है शीघ्र वरिष्ठता सूची बनाकर नियमितिकरण की कार्रवाई की जाएगी, मकवाना ने कहा कि पूर्व बोर्ड में 3000 नियमित सफाई कर्मचारी के पदसर्जित करने का प्रस्ताव पारित हुआ था जो शासन को भेजा गया था इस पर नगर निगम के अधिकारियों को शासन में संपर्क कर स्वीकृत लेकर सफाई कर्मियों की भर्ती शीघ्र कराई जाए, ऑफिस स्टाफ की भांति सफाई कर्मियों को भी भूमि उपलब्ध कराई जाए, प्रत्येक वार्ड में एक सफाई सुपरवाइजर तैनात किया जाए तथा सफाई कर्मचारी को पदोन्नति दी जाए महिला सफाई कर्मचारियों को भी सुपरवाइजर बनाया जाए, शिक्षित सफाई कर्मियों को भी पदोन्नती शासन आदेश 2012 के अनुसार दी जाए, भगवान वाल्मीकि चौक के सौंदर्य करण एवं भव्य मूर्ति छतरी सहित स्थापित की जाए,नगर निगम देहरादून के प्रांगण में भगवान वाल्मीकि मंदिर का एस्टीमेट कई बार बनाया गया किंतु मंदिर का निर्माण क्यों नहीं कराया जा रहा है इसके अलावा इंद्रेश नगर वाल्मीकि सामुदायिक भवन को दो मंजिला सामुदायिक भवन बनाने हेतु त्वरित कार्रवाई की जाये, बालवीर रोड वाल्मिकी बस्ती देहरादून में भी वाल्मीकि सामुदायिक भवन का नगर निगम शीघ्र निर्माण कराऐ ,नगर निगम बोर्ड में सफाई कर्मियों का मानदेय 500 प्रतिदिन से बढ़ाकर 800 किए जाने के बोर्ड के निर्णय का आयोग द्वारा स्वागत किया गया। मेयर समस्त पार्षदगण, एवं नगर आयुक्त का भी धन्यवाद प्रकट किया गया तथा मकवाना ने कहा कि इस निर्णय को शीघ्र नगर निगम में लागू किया जाए। ऑफिस स्टाफ में सामान्य जाति के बेरोजगारों को रोजगार देने के साथ-साथ वाल्मीकि समाज के पढ़े-लिखे शिक्षित युवाओं को भी रोजगार दिया जाए। आयोग के प्रयास के बाद लगभग 185 सफाई कर्मचारियों को एसीपी का लाभ प्राप्त हुआ है तथा शेष लंबित मामलों का भी शीघ्र निस्तारण करने के मकवाना द्वारा निर्देश जारी किए गए। बैठक में अपर नगर आयुक्त, एवं वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आयोग के निर्देशों का पालन करने हेतु शीघ्र कार्रवाई की जाएगी तथा इस विषय में नगर आयुक्त कोई पूरी जानकारी दी जाएगी आज नगर निगम की नगर आयुक्त किसी करनवास नगर निगम में उपलब्ध नहीं थी उनके द्वारा अपर नगर आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों को भेजा गया। बैठक में उपस्थित अपर नगर आयुक्त प्रवीण कुमार एवं वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी, एवं नगर अभियंता आदि के अलावा जयपाल बाल्मीकि सदस्य एससी एसटी सब प्लान, विनोद घाघट प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा राजेश राजोरिया राष्ट्रीय महामंत्री मोर्चा एवं सदस्य प्रदेश मॉनिटरिंग कमिटी उत्तराखंड सरकार श्री संयम कुमार मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा एवं जिला मॉनिटर कमेटी सदस्य श्री विक्रम टॉक प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा तथा अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464