उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़

पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कोटद्वार, 23 अप्रैल। पेशावर कांड की स्मृति में आज तहसील प्रांगण, कोटद्वार में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों एवं स्थानीय नागरिकों ने एकत्रित होकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं कोटद्वार की प्रथम महापौर श्रीमती हेमलता नेगी उपस्थित रहीं। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी केवल एक सैनिक नहीं, बल्कि सच्चे अर्थों में राष्ट्रधर्म का पालन करने वाले महान व्यक्तित्व थे। 23 अप्रैल 1930 को पेशावर में निहत्थे भारतीयों पर गोली चलाने के आदेश को ठुकराकर उन्होंने मानवता और देशभक्ति का जो अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी हर देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि अन्याय के सामने कभी झुकना नहीं चाहिए। प्रथम महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी का साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्ज्वल मार्गदर्शन है। उनका जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी जी ने कहा कि पेशावर कांड भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक ऐतिहासिक घटना है, जिसमें वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने अपने अद्वितीय साहस से इतिहास रचा। महानगर अध्यक्ष श्रीमती मीना बछवाण ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी का जीवन संघर्ष, साहस और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर समाज और देश की सेवा करनी चाहिए। अन्य वक्ताओं ने भी पेशावर कांड को याद करते हुए कहा कि यह घटना स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसने देशवासियों में आज़ादी के प्रति नई चेतना जगाई।कार्यक्रम के दौरान वीर चंद्र सिंह गढ़वाली अमर रहें के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। सभी उपस्थित लोगों ने उनकी राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, प्रथम महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, महानगर अध्यक्ष श्रीमती मीना बछवाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता नेगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा असवाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, श्रीमती यशोदा देवी जी, शहनाज़ शमशीर जी, संरक्षक श्री देवेंद्र सिंह नेगी जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुदर्शन भंडारी जी, सेवादल अध्यक्ष श्री महावीर सिंह रावत जी, श्री राजे सिंह आर्य, हुकुम सिंह, सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव नीरज बहुगुणा, पार्षद सूरज कांति, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button