आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

समाज में बदलाव की शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए : डीएम

श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित

पौड़ी गढ़वाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जनपद पौड़ी गढ़वाल में श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्ट्रेट, न्यायालय, विकास भवन सहित सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने रामधुन एवं ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ का गायन किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी एवं भातखंडे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि आदर्श बाल विद्यालय नंबर-5 के बच्चों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन व आदर्शों पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सत्य, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव की शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए तथा प्रशासन को जनता के साथ संवाद एवं सहभागिता से कार्य करना चाहिए। अपर जिलाधिकारी ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपनाते हुए ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कंडोलिया मैदान के समीप गांधी जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। गांधी पार्क में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए जिलाधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने ट्रैफिक पार्क का शुभारंभ किया। आरटीओ बिमल चंद्र पाण्डेय ने बताया कि पार्क का निर्माण जिलाधिकारी के अनटाइड फंड से किया गया है। बच्चों को सांप-सीढ़ी के खेल के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को कार्यप्रणाली में आत्मसात करते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देने तथा स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
जनपद की विभिन्न तहसीलों एवं विकासखंडों में भी कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता अभियान चलाए गए, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान किया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षु एसडीएम मीनाक्षी भाटिया, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम सलोने, जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581