उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़

विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

रुद्रप्रयाग, 23 अप्रैल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के कुशल निर्देशन एवं माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश, रुद्रप्रयाग के प्रभावी मार्गदर्शन में, सचिव महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग श्रीमती पायल सिंह की अध्यक्षता में राजकीय इण्टर कॉलेज, कोठगी (रुद्रप्रयाग) में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के थीम सॉन्ग के साथ किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह में विधिक जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छता, जैव विविधता के संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

उपस्थित जनसमूह को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सचिव महोदया श्रीमती पायल सिंह द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि पृथ्वी हमारे जीवन का आधार है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने, जल एवं ऊर्जा के संरक्षण तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी होना तथा उनका पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इसके अतिरिक्त विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय परिसर में विभिन्न पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु शपथ भी दिलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464