उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

सड़क से मानीगैर तक क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शनिवार को तहसील कपकोट अंतर्गत ग्राम पौंसारी का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा के बाद चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने ग्राम में बैठक आयोजित कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि पुनर्निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने सभी कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित कर बरसात से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी निरीक्षण भी कराया जाएगा। क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। जल संस्थान को बैसानी पेयजल लाइन का एक सप्ताह के भीतर सुधारीकरण कर निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। सिंचाई विभाग को पौंसारी गदेरे में प्रोटेक्शन वर्क, ड्रेजिंग, नाले से बोल्डर हटाने तथा वॉल प्रोटेक्शन कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए। खंड विकास अधिकारी को सड़क से मानीगैर तक क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। विद्युत बिलों में अधिकता की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने यूपीसीएल के एसडीओ को केस-टू-केस सत्यापन कर एक माह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने जल संस्थान को प्रत्येक घर तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर ग्राम प्रधान के माध्यम से प्रमाण पत्र प्राप्त करने को कहा। वहीं, बीडीओ को सभी क्षतिग्रस्त घराटों के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए गए।
बैठक में अवगत कराया गया कि आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से ₹14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षेत्र में 06 पुलों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया जारी है, जिनका कार्य मई माह से प्रारंभ किया जाएगा। सिंचाई विभाग द्वारा पौसारी गदेरे के प्रोटेक्शन कार्य हेतु ₹5 करोड़ का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464