उत्तराखंड समाचार

उक्रांद ने दी स्व. इन्द्रमणी बडोनी को भावभीनी श्रद्धांजलि

एक संत से लेकर एक राजनेता, रंगकर्मी के रूप में जाना जाता हैं।

देहरादून, 24 दिसंबर। उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्तराखंड के गाँधी उत्तराखण्ड राज्य के प्रमुख आन्दोलनकारी स्व. इन्द्रमणी बडोनी को उनकी 98वी जयंती पर याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रात: 10 बजे पार्टी कार्यालय में केक काटकर स्व. इन्द्रमणी बडोनी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी ने कहा कि इन्द्रमणी बडोनी के योगदान को कभी नहीं भूल सकते। उन्हे एक संत से लेकर एक राजनेता, रंगकर्मी के रूप में जाना जाता हैं। उत्तराखंड राज्य आंदोलन को एक जुट करने में उनकी बड़ी भूमिका रही हैं। इसलिए उनको राज्य आंदोलन के प्रणेता कहाँ जाता हैं। गोष्ठी के पश्चात् उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर स्थित इन्द्रमणी बडोनी पार्क पहुंच कर स्व. इन्द्रमणी बडोनी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बीडी रतूड़ी, दीपक गैरोला, हेम पंत, सुनील ध्यानी, बहादुर सिंह रावत, सुन्दर लाल सेमवाल, अनूप खत्री, रेखा मिंया, प्रताप कुँवर, उत्तम रावत, राजेंद्र बिष्ट, अशोक नेगी, सुलोचना ईष्टवाल, सरोज मेहर, मंजू रावत, प्रीति थपलियाल, केएल शाह, बिजेंद्र रावत, समीर मुंडेपी, राजेंद्र गुसाईं, राजेंद्र पंत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button