उत्तराखंड समाचार

10 अक्टूबर को आयोजित होगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में राजकीय, सहकारी, निगम, एवं निजी उद्योग एवं अधिष्ठान उपस्थित होगें।

सहारनपुर, 07 अक्टूबर। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला 10 अक्टूबर, 2022 को आयोजित किये जाने के क्रम में जनपद में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 10 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 03ः00 बजे तक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला आयेाजित किया जायेगा।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में राजकीय, सहकारी, निगम, एवं निजी उद्योग एवं अधिष्ठान उपस्थित होगें। 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेले में अधिक से अधिक अभ्यर्थी शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्र लेकर प्रतिभाग करें, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध हो सकें।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581