उत्तराखंड समाचार

मौसम विभाग ने जारी किया गर्मी को लेकर रेड अलर्ट

29 अप्रैल से पहाड़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि 29 अप्रैल से पहाड़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पर्वतीय इलाकों में 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की संभावना है। 28 अप्रैल को पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश को लेकर मौसम निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि 29 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को लेकर पांच पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 30 अप्रैल को इन तीन जिलों के साथ-साथ रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581