उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंधर्म

धूमधाम के साथ मनाया गया स्थापना दिवस

हरिद्वार। आज भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर भारतीय जनता पार्टी का 47 वा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा का झंडा फहराया गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय जनता पार्टी के 47 की स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने भारतीय जनता पार्टी के 47वे स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और इससे पूर्व भाजपा को जनसंघ के नाम से जाना जाता था। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और भारत के अनेकों राज्यों में भाजपा और उसकी समर्थित पार्टियों की सरकार है। और केंद्र में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। पार्टी को यहां तक पहुंचने के लिए लाखों कार्यकर्ताओं ने वर्षों से निस्वार्थ सेवा, त्याग और देशभक्ति की भावना से पार्टी के लिए जीवन समर्पित कर दिया और करोड़ों लोगों के पसीने से भारतीय जनता पार्टी का उदय संभव हुआ है। भाजपा एक राष्ट्रवादी ,राजनीतिक दल है।
जो भारत को एक मजबूत, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसका मुख्य कारण हमारे समर्पित कार्यकर्ता ही हैं उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सेवा अंतोदय के पावन धय को आत्मसात करते हुए मां भारती की सेवा में विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मां भारती को विश्व पटल में सर्वोच्च स्थान पर स्थापित करने के लिए अनवरत बिना रुके बिना थके काम कर रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर देश, समाज और संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट ,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, तरुण नय्यर , निपेंद्र सिंह,रिशु चौहान, रितु ठाकुर , अरविन्द कुशवाहा,नकली राम सैनी ,धर्मेंद्र चौहान,लोकेश पाल , एजाज हसन, संजीव कुमार, मनोज शर्मा उमेश पाठक विशाल गर्ग आशी शर्मा विमला ढौंडियाल, डा प्रदीप चौधरी, राजेश रस्तोगी, संदीप मेहता, राजीव भट्ट, भूप सिंह, रेनू शर्मा, संगीता, प्रताप प्रधान रीता सैनी विपिन शर्मा राजवीर कलानिया रंजीता चौहान अंशु कुमार सतीश कुमार आशीष जैन आशीष चौधरी मोहसिन मंसूरी अभिनंदन गुप्ता सत्यनारायण शर्मा शर्मिला बगवाड़ी शालिनी यादव संदीप प्रधान अब्दुल सामी मनोज चौहान पंकज बागड़ी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।\

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581