उत्तराखंड समाचार

कैबिनेट मंत्री ने अर्पित किये राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धासुमन

मंत्री ने कहा आज हम जहां भी हैं उन सभी आदोलनकारियों की वजह से है

देहरादून, 09 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज 24वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्थल कचहरी परिसर देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ओर राज्य के लिए आंदोलनकारियों द्वारा दिए गए योगदान का स्मरण कर उन्हे नमन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि यहां की भावनाओं को समझते हुए ही उन्होंने उत्तराखंड के रूप में अलग राज्य का गठन किया। मंत्री ने कहा आज हम जहां भी हैं उन सभी आदोलनकारियों की वजह से है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य इन 23 वर्षों में प्रदेश में अनेकों कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश को विकल्प रहित संकल्प के मूल मंत्र के साथ वर्ष 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद संजय नौटियाल सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581