उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा

रुद्रप्रयाग 22 मार्च। प्रदेश के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा 23 मार्च को रुद्रप्रयाग जनपद के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा जनसरोकारों के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें मंत्री आमजन से सीधे संवाद स्थापित करेंगे। कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा एवं विभिन्न विभागों के लाभार्थी शिविर भी लगाए जाएँगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री अगस्त्यमुनि क्रीड़ा भवन में आयोजित होने वाले ‘जन-जन की सरकार—4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुँचाना तथा पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करना है। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार, आवेदन एवं पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, दिव्यांगजन कैम्प, महिला-बालिका स्वास्थ्य शिविर, मैराथन, खेलकूद सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें उत्तराखण्ड की लोक परंपराओं, लोक नृत्य, लोक गायन एवं लोक कला का प्रदर्शन किया जाएगा। युवाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार एवं उद्यमिता, तथा महिलाओं के लिए सशक्तिकरण एवं पोषण संबंधी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही डिजिटल सेवाओं के उपयोग एवं स्वच्छता एवं नदी संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में सहभागिता कर योजनाओं का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464