उत्तराखंडखबर हटकर

खाद्यान्न गुणवत्ता की नियमित जांच के दिए निर्देश

बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ओवर स्पीडिंग और ओवरलोडिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए सभी उपजिलाधिकारियों, पुलिस विभाग तथा एआरटीओ को संयुक्त रूप से नियमित निरीक्षण अभियान चलाने को कहा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को शत-प्रतिशत राजस्व लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए बिना फिटनेस के वाहन संचालन, बिना हेलमेट वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा स्कूली बसों की शत-प्रतिशत चेकिंग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं को रोड सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए सड़कों पर स्पीड लिमिट बोर्ड और आवश्यक साइनेज लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए राजस्व लक्ष्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा नगर निकायों को भी राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सस्ता गल्ला गोदामों तथा सरकारी योजनाओं के अंतर्गत वितरित किए जा रहे खाद्यान्नों की नियमित अंतराल पर जांच करने और सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने बढ़ते अपराधों की रोकथाम को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम, शिक्षा विभाग, अभियोजन विभाग और समाज कल्याण विभाग को पॉक्सो एवं एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए एक्टिविटी बेस्ड कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। आबकारी विभाग को अवैध शराब की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल सहित सभी एसडीएम और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581