उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

यात्रा सत्र के लिए121 करोड़ 7 लाख से अधिक का बजट पारित

देहरादून, 11 मार्च। चारधाम यात्रा 2026-27 की तैयारियों को लेकर आज देहरादून में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बजट बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्री बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में गैरहिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने को लेकर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति बोर्ड के सम्मानित सदस्यों से विचार विमर्श कर प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में आगामी यात्रा सत्र के लिए121 करोड़ 7 लाख से अधिक का बजट पारित किया गया। बजट में श्री बदरीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को सुरक्षित,सरल और सुगम दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रावधान किए गए हैं।
साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में समिति का शिविर कार्यालय खोलने, मंदिर परिसरों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। हमारा संकल्प है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा को और अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाया जाए तथा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें। बैठक में बीकेटीसी के उपाध्यक्षगणों में विजय कप्रवाण व ऋषि प्रसाद सती, सदस्यगणों में धीरज मोनू पंचभैया, महेंद्र शर्मा, प्रह्लाद पुष्पवान, देवी प्रसाद देवली, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, डा. विनीत पोस्ती, नीलम पुरी, दिनेश डोभाल, राजपाल जड़धारी, राजकुमार तिवारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button