उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइम

एक करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 502 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के गंगोह क्षेत्र में पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा 2.0 के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 502 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। सीओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गंगोह बाईपास रोड स्थित विद्यार्थी तिराहे के पास रात करीब 11 बजे घेराबंदी कर आरोपी साहिब को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव घाटमपुर का रहने वाला है।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह काफी समय से स्मैक तस्करी में संलिप्त था। उसने बताया कि यह खेप उसे एक साथी ने दी थी, जिसे वह गंगोह इलाके में किसी अज्ञात व्यक्ति को सौंपने वाला था। पुलिस अब आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है ताकि पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। इस कार्रवाई को कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार के निर्देशन में अंजाम दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक अतुल कुमार, हेडकांस्टेबल मुकेश कुमार, अंकुश गोदरा, उदित मलिक और सूरज शर्मा शामिल रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581