उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक आयोजित

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नरेगा, एनआरएलएम, रीप, विधायक निधि, सांसद निधि, एवं डीडीयूजीकेवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई।
सीडीओ श्री शर्मा द्वारा संबंधित अधिकारियों को समस्त योजनाओं में शत प्रतिशत प्रगति लाए जाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम्य विकास की योजनाओं में अधिकारी अपेक्षित प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाए कि योजनाओं का पूरा लाभ ग्रामीणों को मिले। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के कार्यों में गुणवत्ता के साथ कार्य किए जाएं।
सीडीओ ने कहा कि अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि योजनाओं में प्राप्त धनराशि को जनहित में ही व्यय करें। जो धनराशि विभागों को प्राप्त हो गई है, उसका शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करें। लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।
बैठक में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण श्री के. एन. तिवारी, जिला विकास अधिकारी श्री एस. के. पंत, सहायक परियोजना निदेशक एवं सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464