उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

जिला रैंकिंग में पौड़ी ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

पौड़ी गढ़वाल। पर्वतीय जिलों में सरकारी सेवाओं को लेकर बनी धारणा को पौड़ी गढ़वाल ने बदलकर रख दिया है। अपणी सरकार पोर्टल पर जिला रैंकिंग में पौड़ी ने 94.69 प्रतिशत स्वीकृत प्रकरणों के निस्तारण के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की सतत निगरानी, प्रभावी कार्यप्रणाली और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट के अनुसार जिले में शिकायतों और सेवाओं के निस्तारण को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया गया।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के नेतृत्व में अपणी सरकार पोर्टल को प्रशासनिक कार्य का अहम हिस्सा बनाया गया, सभी विभागों को ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि इस पहल से नागरिकों को घर बैठे प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे समय, धन की बचत हुई है और प्रशासनिक पारदर्शिता के साथ जनता का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581