उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरें

डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओ का दून पुलिस ने किया अनावरण

03 लाख रूपये से अधिक मूल्य की ज्वैलरी तथा नगदी व मोबाइल फोन बरामद किये है।

देहरादून, 07 दिसंबर। डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की 02 अलग-अलग घटनाओ का दून पुलिस ने अनावरण करते हुये अभियुक्त के कब्जे से अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गयी 03 लाख रूपये से अधिक मूल्य की ज्वैलरी तथा नगदी व मोबाइल फोन बरामद किये है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतीक रस्तोगी पुत्र मनोज रस्तोगी निवासी गोविंदपुरम थानों रोड भनियावाला कोतवाली डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से ज्वैलरी व नगदी चोरी कर लिये गये है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मुकदमा अपराध सख्या 289/2025 धारा-305(ए)/331(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

वहीं दूसरी और सचिन रावत पुत्र कुंवर सिंह रावत निवासी हाल आम वाली लाइन रेशम माजरी, लालतप्पड़ डोईवाला द्वारा  कोतवाली डोईवाला पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से ज्वैलरी व नगदी व मोबाइल फोन चोरी कर लिये गये है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मुकदमा अपराध सख्या 312/2025 धारा- 305(ए)/331(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर गठित टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई।

प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अपराधों में प्रकाश में आये अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन करते हुए उनकी वर्तमान स्थिती के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासों के परिणाम स्वरूप चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रेशम माजरी, लालतप्पड से अभियुक्त गणेश गिरी पुत्र शिव गिरी निवासी ग्राम ब्रहमपुर थाना सिविल लाईन रूडकी जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष को उक्त घटनाओं में चोरी की गयी ज्वैलरी  व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा घुमंतु प्रवृत्ति का है। अपने नशे की आवश्यकता की पूर्ति के लिये अभियुक्त द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button