उत्तराखंड समाचार

मंत्री गणेश जोशी ने की जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग बैठक

कार्यकर्ता अगर ईमानदारी से कार्य करता है तो उसे इनाम मिलता है

हरिद्वार,18 नवम्बर। प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी अपने दो दिवसीय जनपद हरिद्वार दौरे के दौरान हरिद्वार के स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग बैठक की। बैठक से पूर्व पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत किया। बैठक के दौरान काबिना मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना। और सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। मंत्री जोशी ने कहा कि हरिद्वार से उनका विशेष लगाव है मंत्री जोशी ने कहा भाजपा की एक विशेषता है, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता समर्पित पार्टी है। कार्यकर्ता अगर ईमानदारी से कार्य करता है तो उसे इनाम मिलता है उसके लिए धैर्य रखना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जितनी भी लाभान्वित योजनाएं हैं। उनका बूथ स्तर तक प्रचार प्रसार करना पार्टी के कार्यकर्ता की अहम जिम्मेदारी है और उसको प्रचार प्रसार करने के लिए सभी पार्टी के पदाधिकारियों सम्मानित कार्यकर्ता सरकार की लाभान्वित योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में चलाई जा रही अनेक लाभान्वित योजनाओं के बारे में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। जिसके लिए सभी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया।मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार और संगठन के बीच आपसी समन्वय बेहद जरूरी है ताकि जितनी भी भाजपा सरकार की योजनाएं है उनकी जानकारी आमजन तक पहुंच सके और प्रदेश की जनता उसका लाभ ले सके। इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष संदीप गोयल, राजन खन्ना, विकास प्रधान, रोहित साहू, राजीव भट्ट,अध्यक्ष महिला मोर्चा रीता चमोली, अभिशेक गौड़, अनामिका शर्मा, मनीष कुमार, अध्यक्ष कनखल मंडल मयंक गुप्ता, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा निपेंद्र, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आशु चौधरी, संजय मल्होत्रा, लव शर्मा, विनोद मिश्रा, सचिन चौधरी, रेनू शर्मा, राजेश अग्निहोत्री सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581