उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

29 नवम्बर को देहरादून में निकाली जायेगी परिषद की विशाल पदयात्रा

सभी प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उपलक्ष्य 29 नवम्बर को देहरादून में परिषद की विशाल पदयात्रा निकाली जायेगी।  अधिवेशन में संपूर्ण देश से एबीवीपी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं छात्र काफी संख्या शामिल होंगे। अनुसूचित समाज द्वारा राजपुर रोड़ पर पदयात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने आज शुक्रवार को अनुसूचित समाज के प्रतिनिधियों के साथ  बैठक की। श्री मकवाना ने सभी को अनुशासन एवं समय का विशेष ध्यान रखने को कहा।

साथ ही सभी प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। बैठक में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री, राज्य एससी, एसटी उप योजना समिति के सदस्य जयपाल वाल्मीकि, समाज सेवी एवं भाजपा नेता राजेश राजौरीया, श्रमिक एवं भाजपा नेता विशाल बिडलान, सभासद एवं भाजपा एससी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार, पूर्व सभासद एवं भाजपा महानगर मंत्री तृप्ता जाटव, पूर्व सभासद नीतू वाल्मीकि, मोती राम, एससी मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष राजीव राजौरी एवं विशाल अनंत, विनोद घाघट,  दौलत मकवाना,विनोद माहर, विशाल अनंत,जितेंद्र राजौरी,  बोबी कुमार,संयम कुमार, विक्रम टाँक, अनिका क्षेत्री, कृष्णा चौहान, अनिता देवी, काजल सूद,गौरव कुमार,अमन कुमार  आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581