उत्तराखंड समाचारखेल

प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

खेल गतिविधियों से जुड़े रहने और पब्लिक सम्पर्क बनाये रखने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने जैसी सलाह भी बातचीत के दौरान दी।

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण से उत्तराखंड कैडर के 02 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने भेंट की। उत्तराखंड कैडर के ०२ प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र कुमार मेहरा और निहारिका तोमर ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण से उनके देहरादून स्थित शासकीय आवास पर भेंट की। प्रशिक्षु अफसर राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षणधीन हैं। राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद के व्यवहारिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम एवं कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुओं ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण से भेंट की। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने ट्रेनिंग के अनुभवों को विधानसभा अध्यक्ष के साथ साझा किए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने आईपीएस अफसरों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और प्रशिक्षु अधिकारियों को अपनी फिजीकल फिटनेस बनाये रखने के लिए खेल गतिविधियों से जुड़े रहने और पब्लिक सम्पर्क बनाये रखने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने जैसी सलाह भी बातचीत के दौरान दी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581