उत्तराखंड

शहर काजी हजरत अहमद कासमी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सूर्यकांत धस्माना

शहर में धार्मिक सौहार्द के लिए जीवन भर समर्पित रहे शहर काजी : सूर्यकांत धस्माना

देहरादून, 23 नवंबर। मरहूम शहर काजी हजरत अहमद कासमी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। कल दिल का दौरा पड़ने से देहरादून  के शहर काजी हजरत अहमद कासमी साहब का इंतकाल हो गया था। वे पिछले पैंतालिस वर्षों से देहरादून के शहर काजी के पद पर व देहरादून की जामा मस्जिद के पेश इमाम के रूप में अपनी सेवाएं दीं ।

शहर काजी साहब को प्रदेश कांग्रेस की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि शहर काजी साहब एक बेहतरीन खुश मिजाज व अमन पसंद धार्मिक नेता थे और हमेशा शहर में अमन चैन और आपसी धार्मिक सौहार्द के पक्षधर रहे। उन्होंने कहा कि जब भी कभी देहरादून में हिंदू मुस्लिम समाज में किसी प्रकार का आपसी तनाव हुआ तो सबसे पहले शहर काजी साहब उस तनाव को समाप्त करने की कोशिश में आगे आए और इसी कारण सभी धर्मों के लोगों में काजी साहब के प्रति आदर भाव रहा।

श्री धस्माना ने कहा कि काजी साहब के इंतकाल से देहरादून ने एक अमन पसंद धार्मिक नेता खो दिया है। श्री धस्माना के साथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ,अभिनव थापर, पार्षद ऐतात खानपाषाद आयुष गुप्ता,नेता श्री कमर सिद्दीकी श्री दिनेश कौशल, शहजाद, फारुक,यामीन खान, आदि साथ रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464