देश

मुख्यमंत्री ने दी प्रमोद सावंत को बधाई

मुख्यमंत्री ने गोवा सरकार के नवनियुक्त मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी।

देहरादून 28 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रमोद सावंत को बधाई देते हुए कहा कि गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री ने गोवा सरकार के नवनियुक्त मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button