उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

चाक-चौबन्द रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

रिहर्सल के पश्चात अधिकारियों की ली गयी डी-ब्रीफिंग

देहरादून/उत्तरकाशी। विधानसभा मानसून सत्र के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ कर ली हैं। आज सुरक्षा रिहर्सल के उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड वी. मुरूगेशन एवं अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन/अभिसूचना एवं सुरक्षा ए.पी. अंशुमान महोदय द्वारा नियुक्त समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं निरीक्षकों की डी-ब्रीफिंग की गई। डी-ब्रीफिंग में सभी सेक्टर व ड्यूटी प्रभारियों से फीडबैक लिया गया तथा प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, हेलीपैड, पार्किंग, रूट ड्यूटी एवं अग्निशमन जैसे बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए ताकि विधानसभा सत्र शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

सुरक्षा की मुख्य व्यवस्थाएँ :-

विधानसभा परिसर व आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की सघन तैनाती। सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी। संभावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए थानों से अतिरिक्त बल की व्यवस्था। यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विशेष इंतज़ाम।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप, पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार सहित समस्त राजपत्रित एवं निरीक्षक स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581