उत्तराखंड समाचार

धामा वाला वार्ड में भाजपा नेताओं ने सुनी मन की बात

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के अनमोल वचनों को सुना गया

देहरादून। अल्पसंख्यक मोर्चा अंबेडकर नगर मंडल के धामा वाला वार्ड 26 बूथ 14 पर रईस अंसारी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रईस अंसारी ने बताया की प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम हमेशा की तरह इस बार भी प्रेरणादायक था। इस कार्यक्रम से देश और दुनिया में हमारे भारत का नाम रोशन हो रहा है। उन्होंने बताया की धामा वाला वार्ड 26 के सभी लोग मन की बात कार्यक्रम का इंतजार करते हैं।

आज भाजपा शीर्ष नेतृत्व और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन के दिशा निर्देश पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के अनमोल वचनों को सुना गया और उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सीमा गांधी, सुमित सहगल, अंजली शर्मा, राहुल, अमजद असद, दिनेश अरोड़ा, सिमरजीत सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581