उत्तराखंड समाचार

श्री बद्रीनाथ धाम में यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी पूरी

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

चमोली, 10 सितम्बर। मानसून अब विदाई की ओर है और आसमान साफ होते ही चारधाम यात्रा के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। आज धाम परिसर में पुलिस प्रशासन, मंदिर समिति, नगर पंचायत और अन्य विभागों ने मिलकर एक सामूहिक मंथन किया, ताकि इस चरण की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक बनाई जा सके। पुलिस की ओर से यात्रा मार्गों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा की गई। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के बेहतर संचालन पर अपने सुझाव दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा का दूसरा चरण पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालु–हित में संपन्न कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button