उत्तराखंड समाचार

भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध, राहत एवं मार्ग बहाली कार्य जारी

सभी टीमें क्षेत्र में तत्परता के साथ काम कर रही हैं ताकि मार्ग को पुनः सामान्य आवागमन हेतु खोला जा सके।

पिथौरागढ़, 02 सितंबर। धारचूला- तवाघाट मुख्य मार्ग पर भारी मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिससे क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) केएस रावत स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर राहत एवं मार्ग बहाली कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। इस कार्य में कोतवाली धारचूला पुलिस, एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., एन.एच.पी.सी. एवं ग्रिफ के जवान संयुक्त रूप से लगातार प्रयासरत हैं। सभी टीमें क्षेत्र में तत्परता के साथ काम कर रही हैं ताकि मार्ग को पुनः सामान्य आवागमन हेतु खोला जा सके।

प्रशासन का प्रयास है कि आमजन को न्यूनतम असुविधा हो और यातायात को जल्द से जल्द पुनः सुचारु किया जा सके। आमजन से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581