Uncategorized

पंजाब से श्री बद्रीनाथ यात्रा पर आए के निहंग जत्थे को थानाध्यक्ष ने कराए सुगम दर्शन

थानाध्यक्ष द्वारा उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए मन्दिर समिति के सदस्यों से वार्ता कर जत्थे के सदस्यों के लिए सुगम और विशेष दर्शन का प्रबंध किया गया।

चमोली। बद्रीनाथ धाम चार धाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए चमोली पुलिस के प्रयास लगातार जारी हैं। इसी क्रम में पंजाब से श्री बद्रीनाथ जी की यात्रा पर आए एक निहंग जत्थे के सदस्यों ने थानाध्यक्ष श्री बद्रीनाथ नवनीत भण्डारी को भगवान बद्री विशाल के दर्शन कराने का आग्रह किया। थानाध्यक्ष द्वारा उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए मन्दिर समिति के सदस्यों से वार्ता कर जत्थे के सदस्यों के लिए सुगम और विशेष दर्शन का प्रबंध किया गया।
भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने के उपरान्त, निहंग जत्थे के सदस्यों ने थानाध्यक्ष श्री नवनीत भण्डारी और उनकी पूरी टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से इस बात का उल्लेख किया कि पुलिस द्वारा की गई विशेष दर्शन की व्यवस्था उनके लिए अत्यंत सुविधाजनक रही। बद्रीनाथ थाने की टीम द्वारा दिए गए सहयोग, सहायता और मार्गदर्शन के लिए उन्होंने पुलिस के इस सेवाभाव और तीर्थयात्रियों के प्रति संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581