उत्तराखंड समाचार

काठगोदाम से कोलकाता जाने वाले यात्री कृप्या ध्यान दें, 27 से दौड़ेगी काठगोदाम-ठाकुरनगर स्पेशल ट्रेन

सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्री अनारक्षित टिकट पर यात्रा कर सकेंगे

हल्द्वानी:रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 27 मार्च से काठगोदाम-ठाकुरनगर स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्री अनारक्षित टिकट पर यात्रा कर सकेंगे। बर्शतें कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा।रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि काठगोदाम-ठाकुरनगर 05030 स्पेशल ट्रेन 27 मार्च को सुबह 10 बजे काठगोदाम व 10:19 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान करेगी। इसके बाद ट्रेन 11:10 बजे लालकुआं, 11:47 बजे किच्छा, 12:10 बजे बरेली सिटी, 01:02 बजे बरेली, शाम 05:10 बजे लखनऊ व रात 10:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

दूसरे दिन 28 मार्च को रात 01: 45 बजे छपरा, सुबह 05:10 पर बरौनी, 8:50 बजे कटिहार, 9:40 बजे कुमेदपुर, 10:42 बजे एकलाखी, 11:25 बजे मालदा टाउन, दोपहर 01:22 बजे रामपुर हाट, 02:37 बजे बोलपुर, शाम 4:00 बजे दानकुनी, 6:20 बजे कोलकाता, रात 8:30 बजे ठाकुरनगर पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन वापसी 30 मार्च को उक्त रूटों से होते हुए तीसरे दिन काठगोदाम पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के पांच तथा शयनयान श्रेणी के आठ कोच सहित कुल 15 कोच होंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581