उत्तराखंड समाचार

गुप्त नवरात्रि में की गई पूजा अनुष्ठान से मिलती हैं दिव्य अनुभूतियां

डा. मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, एडवोकेट तनुज जोशी,अरविंद बडोनी संतोष ढौंढियाल ऋषिपाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

देहरादून 4 जुलाई। विश्व शांति देश के चौमुखी विकास, देवभूमि उत्तराखंड की सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना के साथ माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में आयोजित विशेष आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान की आज विशेष पूजा अर्चना, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, यज्ञ और हरियाली वितरण के साथ पूर्णाहुति दी गई। मंदिर के संस्थापक आचार्य डा. बिपिन जोशी के पावन सानिध्य में आयोजित विशेष गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए जोशी ने कहा गुप्त नवरात्रि में की गई पूजा अनुष्ठान से कई दिव्य अनुभूतियां मिलती हैं और गुप्त सिद्धियों की प्राप्ति होती हैं। पूजा अर्चना और दुर्गा सप्तशती पाठ आचार्य विकास भट्ट ने करवाया। इस अवसर पर डा. मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, एडवोकेट तनुज जोशी,अरविंद बडोनी संतोष ढौंढियाल ऋषिपाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

Related Articles

Back to top button