आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरदेशदेहरादूनधर्म-संस्कृतिन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

सीएम ने दलेर मेहंदी से फोन पर वार्ता कर कुशलक्षेम जाना

हमारी लोकसंस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और सौहार्द की भावना ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान है

 

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रसिद्ध गायक श्री दलेर मेहंदी जी से फोन पर वार्ता कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान विगत दिनों हुए घटनाक्रम के संबंध में भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस दौरान कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड ‘अतिथि देवो भवः’ की समृद्ध परंपरा का संवाहक है। हमारी लोकसंस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और सौहार्द की भावना ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान है। यहां कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव स्वागत एवं सम्मान किया जाता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए।

 

यहां कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव स्वागत एवं सम्मान किया जाता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए।

 

Related Articles

Back to top button