उत्तराखंड समाचार

ग्राम्य विकास मंत्री ने की विभागीय समीक्षा

हाउस ऑफ हिमालयास उत्पादों के ब्रांडिंग पर दिया जोर

देहरादून, 18 जुलाई। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। ग्राम्य विकास मंत्री ने हाउस ऑफ हिमालयास, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना और ग्रोथ सेंटर जैसी गेम चेंजर योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाउस ऑफ हिमालयास के अंतर्गत तैयार उत्पादों की पैकेजिंग, मार्केटिंग और ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि इन उत्पादों को देश के साथ-साथ विदेशों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने मसूरी और नैनीताल में मोमबत्ती निर्माण जैसे इनोवेटिव कार्यों को अधिक से अधिक महिला एवं स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने तथा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मिलेट्स आधारित बेकरी उत्पादों जैसे मिलेट्स रस और अन्य नए उत्पादों के विकास की दिशा में तेजी लाने को भी कहा।
काबीना मंत्री ने कहा कि ग्राम्य विकास के लिए स्थानीय उत्पादों का सशक्तिकरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयास जैसी पहल ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 49 ग्रोथ सेंटर संचालित हो रहे हैं, जो ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने बताया कि देश में उत्तराखंड लखपति दीदी बनाने में सबसे आगे है।
बैठक में ग्राम्य विकास विभाग की अपर सचिव झरना कमठान, उपायुक्त एके राजपूत, प्रदीप पाण्डे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581