उत्तराखंड समाचारधर्म

पूज्य गुरुदेव ने प्रदान किया षठखंडागम ग्रंथ के उत्पति दिवस पर मंगल आशीर्वाद

मंगल वर्षायोग 2025 के लिये घोषणा

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज श्रुत पंचमी महापर्व के मंगल अवसर पर पुष्पगिरी तीर्थ, प्रणेता गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महामुनिराज के मंगल आशीर्वाद से उनके प्रिय शिष्य परम पूज्य संस्कार प्रणेता ज्ञानयोगी जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणा स्तोत्र आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज जो सौरभांचल पब्लिक स्कूल एव सौरभांचल डिग्री कॉलेज में सरधना जिला मेरठ में जहाँ देहरादून जैन समाज से पधारे भक्तगणों ने पूज्य गुरुदेव के पावन श्री चरणों में वर्ष 2025 के मंगल वर्षायोग हेतु पुनः श्रीफल भेट कर निवेदन किया। पूज्य गुरुदेव ने आज षठखंडागम ग्रंथ के उत्पति दिवस पर भक्तगणों को अपनी ज्ञानवाणी से मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
पूज्य गुरुदेव ने अपने मंगल प्रवचनों के पश्चात अपने मंगल वर्षायोग 2025 के लिये घोषणा की। मंगल वर्षायोग 2025 हेतु पूज्य गुरुदेव ने देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की जैन समाज को स्वीकृति प्रदान की। गुरुदेव के मुखरविंद से वर्षायोग की स्वीकृति मिलते ही उपस्थित समस्त देहरादून जैन समाज के भक्तगण खुशी एव उत्साह से झूम उठे। पूज्य गुरुदेव का मंगल विहार मढ़ियाई सरधना जिला मेरठ से देहरादून के लिए रविवार 01जून को प्रातः काल बेला में प्रारम्भ होगा। महाराज श्री की स्वीकृति के उपलक्ष में सौरभ सागर सेवा समिति द्वारा 1 जून 2021 को प्रातः 10:00 बजे जैन धर्मशाला पर भंडारा किया जाएगा। इस पावन मंगल अवसर पर देहरादून जैन समाज के अध्यक्ष विनोद कुमार जैन, भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष अतिविर नरेश चंद जैन, मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु सचिन जैन, सुरेश चंद जैन, प्रमोद जैन, सन्दीप जैन, सचिन जैन, अमित जैन प्राप्ति मेडिकॉज़, अमित जैन देवलोक कॉलोनी, आशीष जैन, अर्जुन जैन, संजीव जैन, नमन जैन, सार्थक जैन, सुधीर जैन, आदि एव सौरभ सागर सेवा समिति एव प्रभु समर्पण समिति के समस्त सदस्य के साथ समस्त जैन समाज के भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581