उत्तराखंड समाचार

श्रद्धालु के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

श्री बद्रीनाथ दर्शन को आए सुहास पुत्र पुरुषोत्तम मन्दिर दर्शन के दौरान उन पर देवता अवतरित हो गया तदोपरांत वो मन्दिर में ही बेहोश होकर गिर पड़े।

चमोली। श्री बद्रीनाथ धाम में ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मी पुणे से आए श्रद्धालु के लिए देवदूत बने। पुणे महाराष्ट्र से अपने परिवार के साथ श्री बद्रीनाथ दर्शन को आए सुहास पुत्र पुरुषोत्तम मन्दिर दर्शन के दौरान उन पर देवता अवतरित हो गया तदोपरांत वो मन्दिर में ही बेहोश होकर गिर पड़े। पास में ही ड्यूटी पर नियुक्त उप निरीक्षक दिनेश रावत व एसडीआरएफ, होमगार्ड के जवानों द्वारा शीघ्रता करते हुए स्ट्रेचर की सहायता से तत्काल अस्पताल में लाकर प्राथमिक सहायता कर तत्काल डॉक्टर को बुलाकर उपचार कराया गया। शीघ्र उपचार मिलने से सुहास जी का स्वास्थ्य सामान्य हो पाया। उक्त श्रद्धालु को जीवनदान मिलने पर परिजनों द्वारा पुलिसकर्मियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की प्रसंशा की गई।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581