उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने की खिलाड़ियों ने मुलाकात

राज्यपाल ने कहा कि बच्चों ने छोटी उम्र में मेडल्स जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है जो अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

देहरादून 23 जुलाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को इंटरनेशनल शीतो-रियु कराटे ऑर्गनाइजेशन ऑफ़ इंडिया (आईएसकेओआई) के टीम कोच व जूनियर खिलाड़ियों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने बच्चों को नेपाल के काठमांडू में आयोजित 15वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।  इस अवसर पर आईएसकेओआई इंडिया के टीम कोच श्री विश्वनाथ राजपूत ने राज्यपाल को जानकारी देते हुए बताया कि काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में आयोजित 15वीं  इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की टीम ने प्रतिभाग किया, जिसमें 5 बच्चों ने पदक जीते। इनमें विभूति राणा ने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक और भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं, समर्थ गोस्वामी ने आयु वर्ग में कांस्य, विनायक राणा ने भार वर्ग में कांस्य, अर्नव सिंह ने आयु वर्ग में कांस्य और सिद्धार्थ सिंह ने भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। राज्यपाल ने कहा कि बच्चों ने छोटी उम्र में मेडल्स जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है जो अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि कराटे केवल शारीरिक स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि यह कला हमें तनाव से निपटने, आत्मविश्वास बढ़ाने, और मनोवैज्ञानिक संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि ये बच्चे न केवल बेहतरीन खिलाड़ी हैं, बल्कि अपने भविष्य को लेकर भी पूरी तरह स्पष्ट हैं। लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए काम करना सराहनीय है। ये बच्चे न केवल अपने खेल पर पूरा ध्यान देते हैं, बल्कि अपनी पढ़ाई के लिए भी कड़ी मेहनत करते हैं, जो प्रशंसनीय है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581