उत्तराखंड समाचार

धरमघर-सनगाड़ मार्ग नहीं खुला, डीएम ने जेई को किया निलंबित

जनहित सर्वोपरि है और लापरवाही पर कठोर कार्रवाई होगी।

बागेश्वर, 16 जून। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने धरमघर-सनगाड़ मोटर मार्ग (किमी 1-3) में मलबा हटाने में लापरवाही पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कनिष्ठ अभियंता जितेश मलकानी को निलंबित कर दिया है। साथ ही सहायक अभियंता आशीष रावत पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने कहा कि आपदा के समय त्वरित राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर की चूक क्षम्य नहीं है। इसी तरह रीमा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति लगातार बाधित रहने पर विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जेसीबी व अन्य मशीनरी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए मार्गों को शीघ्र खोला जाए तथा विद्युत आपूर्ति सुचारु रखी जाए। जनहित सर्वोपरि है और लापरवाही पर कठोर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581