उत्तराखंड समाचार

भारतीय भाषा समर कैंप : विद्यार्थियों ने पंजाबी भाषा का ज्ञान प्राप्त किया

प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ किया।

फरीदाबाद। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में दो जून से आठ जून तक लगाए जाने वाले भारतीय भाषा समर कैंप में आज पहले दिन 80 से अभी अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों की इस शिविर की उपयोगिता और सार्थकता के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में आज प्राध्यापक निखिल, प्राध्यापिका सीमा, राहुल रोहिल्ला, प्राध्यापिका सरिता डुडेजा ने विद्यार्थियों को इस शिविर के पहले दिन एक नई भारतीय भाषा के विषय में जानने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने विद्यार्थियों से पूछा कि वे किस भारतीय भाषा के विषय में जानना चाहेंगे। अधिकतम विद्यार्थियों ने पंजाबी, कुछ ने बंगाली, तेलुगु, मलयालम आदि भाषाओं के बारे में भी जानने की इच्छा व्यक्त की, क्योंकि सब से अधिक विद्यार्थियों ने पंजाबी भाषा के बारे में जानने की इच्छा व्यक्त की इसलिए सभी को पंजाबी भाषा की वर्णमाला, अक्षर ज्ञान, संबोधन अभिवादन आदि से परिचय करवा कर अभ्यास करवाया गया। भारतीय भाषा समर कैंप में अध्यापकों ने विद्यार्थियों से पंजाबी भाषा की वर्णमाला के प्ले कार्ड भी बनवाए, बोर्ड पर और ग्रुप एक्टिविटी के माध्यम से पंजाबी में मनोरंजन ज्ञानवर्धक गतिविधियों द्वारा विद्यार्थियों को पंजाबी भाषा के बारे में जानकारी देते हुऐ उन्हें डिजिटल माध्यम से भी पंजाबी भाषा की वर्णमाला सिखाई गई। इसके अतिरिक्त रोल प्ले में फ्लैश कार्ड आदि गतिविधियों द्वारा पंजाबी भाषा विद्यार्थियों को सिखाई गई। सभी विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ कैंप में सहभागिता दिखाते हुए पंजाबी भाषा को सीखने की उत्सुकता दिखाई। सभी विद्यार्थियों ने प्रथम दिवस कैंप की सभी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में प्रथम दिवस की गतिविधियों के समापन के बाद प्राचार्य मनचंदा ने विद्यार्थियों को ऐसे ही सभी कैम्प में बढ़ चढ़कर सहभागिता दिखाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रथम दिवस के सफल आयोजन और संचालन के लिए हिंदी प्राध्यापिका सीमा, वाणिज्य प्राध्यापक निखिल और राहुल रोहिल्ला का विशेष रूप से अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581