उत्तराखंड समाचार

श्रीकृष्ण भागवद कथा का आयोजन

। भागवत कथा के वाचक प्रसिद्ध ब्यास जी – आचार्य श्याम सुंदर महाराज द्वारा किया जा रहा है,

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर समिति  द्वारा कोरोना महामारी में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ” सामूहिक श्रीकृष्ण भागवद कथा ” का कार्यक्रम 28 अप्रैल से 4 मई 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। भागवत कथा के वाचक प्रसिद्ध ब्यास जी – आचार्य श्याम सुंदर महाराज द्वारा किया जा रहा है, जिसमें रोज सैकड़ों महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन व स्थानीय निवासियों द्वारा प्रसाद वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर को मुख्य यजमान के रूप में ब्यास जी द्वारा आशीर्वाद दिया गया । कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि कोरोना महामारी की दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा विशेष भागवद कथा का आयोजन, समाज में भाईचारे और धार्मिक भावनाओं को बढ़ाने का काम करेगा। प्रेमनगर वासियों व मंदिर समिति को इस – सामूहिक श्रीकृष्ण भागवद कथा के विशेष आयोजन से समाज के लिये एक आदर्श स्थापित किया गया है । आज के ” कृष्ण जन्म ” के विशेष कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंदिर समिति की ओर से नरेन्द्र खत्री , प्रदीप भाटिया , संजय अरोड़ा, प्रेमनगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित ग्रोवर , संजय भाटिया व अन्य स्थानीय प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581