उत्तराखंड समाचार

पत्रकार विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त

दु:ख की इस घड़ी में उत्तरांचल प्रेस क्लब दिवंगत विकास धूलिया के परिवार के साथ खड़ा है।

देहरादून, 02 जून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया जी का आकस्मिक निधन हो गया। उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रभु से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति व परिवार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। दु:ख की इस घड़ी में उत्तरांचल प्रेस क्लब दिवंगत विकास धूलिया के परिवार के साथ खड़ा है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख, वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581